फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज

आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज

Wed, 11 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
जौनपुर। भत्तों में वृद्धि करने, लैप टाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नतृत्व में जिले के सभी तहसीलों के लेखपालों का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा कार्य बहिष्कार व अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। साथ ही मांग पूरा नहीं होने तक रोज सुबह 10 से लेकर चार बजे तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। बल्कि हमारी आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है। हम लोगों के उपर चाहे जो कार्यनवाई हो। इससे हम डरने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक हम लोगों का कार्य बहिष्कार व अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भत्तों में वृद्धि करने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने, लेखपाल का पद नाम राजस्व उप निरीक्षक करने, प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 करने, वेतन व पेंशन विसंगति को दूर करने आदि मांग है। जिसको सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की।धरने में जिला संयोजक संजय कुमार,जिला सह संयोजक जयशंकर यादव, नीतू सिंह, परमानंद मिश्रा, साहब राय, अश्वनी शुक्ला, अखिलेश विश्वकर्मा, रमांशंकर व दूधनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed