{"_id":"5b44fe1c4f1c1b0b278b5ac9","slug":"153124815410-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास लगा कूड़े का ढ़ेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास लगा कूड़े का ढ़ेर
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर वेलवार रोड पर बहोरिकपुर में स्थित बड़े हनुमान मंदिर के सामने कूड़े का ढ़ेर लगा है। मंदिर पर पूजा अर्चन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हनुमान मंदिर अति प्राचीन तथा शक्तिपीठ के रुप में माना जाता है। क्षेत्र से दूर दराज तक के लोग यहां दर्शन पूजन के लिए आते हैं। कूड़े करकट के दुर्गंध से आसपास के बस्ती वालों तथा राहगीरों का जीना दुश्वार हो गया है। जगह जगह पालिका प्रशासन द्धारा फेंका जा रहा कूड़ा स्वच्छता अभियान को तार तार कर दिया है। नगर पालिका के पास न तो कूड़ा करकट के लिए निर्धारित स्थान पर डंप है और न तो उसे नस्ट करने के लिए कोई संसाधन है। सड़कों के किनारे कूड़ा फेंक दिया जा रहा है। जो बिमारी का घर बनता जा रहा है। ईओ लाल चंद भारतीय का कहना है कि कूड़ा डंप करने के लिए जमीन की तलाश हो रही है।