{"_id":"5b44fe0e4f1c1b55238b58d3","slug":"153124814117-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करंजाकला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित दो कर्मचारियों का वेतन करने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने अस्पताल में परिसर में पसरी गंदगी देख नाराजगी जताई। सीएमओ रामजी पांडेय ने सबसे पहले प्रसव केंद्र, लैब, औषधि कक्ष, ओपीडी का निरीक्षण किया। उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर को तलब किया। इसमें वार्ड ब्वाय शनि गुप्ता, डेंटल हाईजेन दिलीप सोनकर अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश स्वास्थ्य प्रभारी योगेश सिंह को दिया। ओपीडी पर आए एक महिला रोगी से सीएमओ ने पूछताछ की। स्वास्थ्य केन्द्र पर कमियों की जानकारी ली। करीब 40 मिनट तक सीएमओ स्वास्थ्य केंद्र पर रहे। परिसर में गंदगी के अम्बार मिलने पर नाराजगी जताई उसे साफ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर फिर पहुंच रहा हूं। यदि गंदगी मिली तो खैर नहीं है।