{"_id":"5b44fe0b4f1c1b9d468b5ce5","slug":"153124813710-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी बम विस्फोट कांड का आतंकी आरोपी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमजीवी बम विस्फोट कांड का आतंकी आरोपी पेश
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के मामले में सजायाफ्ता आतंकवादी रोनी के साथ ट्रेन में बम रखने के आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व विस्फोट कांड में सहयोग के आरोपी नफीकुल विश्वास को मंगलवार को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में लाकर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया। मामले में बहस के लिए 29 जुलाई तिथि नियत की गई।
श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास जनरल बोगी में बम धमाका हुआ था जिसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और 62 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व में इसी मामले में आतंकवादी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी व ओबैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है जिसकी अपील हाईकोर्ट में विचाराधीन है।