फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एआरटीओ कार्यालय पसरा रहा सन्नाटा

एआरटीओ कार्यालय पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 11 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के छापेमारी के दूसरे दिन मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में सन्नटा पसरा रहा। इस दौरान बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। दुकाने भी बंद रही। पुलिस द्वारा आराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी।साथ ही दुकान खुलने का इंतजार किया जा रहा था। जिससे दुकानों का वेरिफिकेशन हो सके।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को एआरटीओ कार्यालय में दलालों का जमावड़ा होने की शिकायत मिल रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सोमवार की दोपहर में अचानक एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। डीएम को देखते ही सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान संदेह होने पर दो को हिरासत में ले लिया। साथ ही एक पटल पर काफी दिनों से काम कर रहे लिपिकों का पटल भी बदलने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को दुकानों का वेरिफिकेशन करने और आराजक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय पर पुलिस तैनात रही। हलांकि दूसरे दिन भी सभी दुकानें बंद रही। वहीं एआरटीओ कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed