{"_id":"5b43af674f1c1ba5468b586a","slug":"153116247016-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर लेखपालों ने की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर लेखपालों ने की आवाज बुलंद
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नतृत्व में लेखपालों ने सोमवार को अनिश्चित कालीन समय तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मांग पूरा नहीं होने तक 10 से चार बजे तक रोज कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने की चेतावनी दी।
जिला संयोजक संजय कुमार ने कहा कि हमारी मांगें जायज हैं। इसके बाद भी हमारी मांगों को पूरा करने की बजाय हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिनजब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।उन्होंने कहा कि लेखपाल का पद नाम राजस्व उपनिरीक्षक करने, प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 करने, वेतन व पेंशन विसंगति को दूर करने,भत्तों में बृद्घि करने, लैप टाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने आदि की मांग पूरा करने की मांग की जा रही है। उन्होंने शीघ्र मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।धरने में जिला सह संयोजक जयशंकर यादव, दूधनाथ, संदीप श्रीवास्तव, प्रलयशंकर, वीरेंद्र प्रताप, जनार्दन मिश्रा, रमेशचंद्र त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार, अजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।