{"_id":"5b43af5f4f1c1b55238b55b8","slug":"15311624623-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिथि समाप्त, सात फीसदी नहीं हो सका है आधार फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिथि समाप्त, सात फीसदी नहीं हो सका है आधार फीड
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सात फीसदी लोगों का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया जा सका है जबकि इसकी तारीख 30 जून को ही समाप्त हो गई है। जिलापूर्ति विभाग अब अगस्त तक अभियान चला कर विवरण जुटाने की बात कह रहा है।
अनाज वितरण में धांधली रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड का विवरण आधार से लिंक करने का आदेश दिया था। इसके लिए अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी। तय समयावधि में 26.88 लाख राशन कार्ड का विवरण ही फीड किया जा सका जबकि जिले में राशन कार्ड की संख्या 28.95 लाख है। वहीं जिन राशन कार्ड धारक व उनके सदस्यों का आधार फीड नहीं हो पाया। उनको आधार नहीं बने होने का कारण बता विभाग चुप्पी साध रहा है। अभी दो लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों का विवरण फीड नहीं हो पाया है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह कहना है कि जिनके आधार फीड नहीं हुए हैं, उनमें से अधिकांश बच्चे और बुजुर्ग हैं, जिनका आधार नहीं बना है। ऐसे राशन कार्ड धारकों व सदस्यों के आधार की फीडिंग 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा।