{"_id":"5b43ad824f1c1bc6248b568f","slug":"153116198417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन कार्यालय पर डीएम का छापा, दलाल भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन कार्यालय पर डीएम का छापा, दलाल भागे
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय पर सोमवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के छापे की भनक पाते ही कार्यालय के सामने दुकान खोलकर दलाली करने वाले दलाल अपनी-अपनी दुकाने बंदकर फरार हो गए। कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान डीएम ने लिपिकों के पटल का विवरण मांगा और कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
परिवहन कार्यालय में लंबे समय से दलालों का जमघट लगा रहता है। कई बार प्रशासन का छापा पड़ने के बाद भी दलालों का साम्राज्य वहां से नहीं हटता। दलालों का विरोध जो लिपिक करता है। उसके खिलाफ शिकायत कर दलाल कार्रवाई करा देते हैं। इसकी वजह से दलालों से कोई उलझना नहीं चाहता। किसी दलाल के खिलाफ प्रशासन भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाता है। हर काम के लिए दलालों का रेट बधा हुआ है। इसमें कुछ लिपिकों की मिलीभगत भी रहती है। यह अलग बात है कि डीएम अपने छापे के दौरान उन लिपिकों पर कार्रवाई नहीं कर सके जो दलालों को मिलाकर वसूली कर रहे हैं। उन्होंने एआरटीओ को एक ऐसे लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान सुना दिया जो मौजूद नहीं था। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी का कहना है कि शिकायत पर वह गए थे। उनके पहुंचने से पहले दलाल दुकान बंद कर फरार हो गए। अगर वह सही हैं तो उन्हें दुकान बंदकर फरार नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ शिकायत मिली है। उन पर कार्रवाई होगी।