फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   339 के सापेक्ष 290 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण

339 के सापेक्ष 290 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण

Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
339 के सापेक्ष 290 हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
जौनपुर। हज पर जाने वाले वाले जायरीन को हज के अरकान (तौरतरीके) बताए। सिपाह स्थित मदरसा जामिया मोमिना लिलबनात में सोमवार को आयोजित हज प्रशिक्षण शिविर में 339 में से 290 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। शेष 49 जायरीनों को वाराणसी स्थित हज हाउस में टीके लगवाए जाएंगे।

शिविर का आयोजन हज कमेटी आफ इंडिया के ट्रेनर व जिला हज समिति के सदस्य अलहाज शाह मोहम्मद तारिक ने किया। सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डा. इफ्तेखार अहमद जावेद ने हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया। शुरुआत इश्तेयाक अहमद जिया जौनपुरी ने तिलावत-ए- कलाम इलाही से किया। अलहाज मौलाना अबूबकर ने कहा कि हज जिंदगी में एक बार का फर्ज है। हज पर जाने से पहले पूरी तैयारी जरूरी है। अलहाज कारी नियाज अहमद व अलहाज मौलाना आफाक अहमद फरुकी ने हज यात्रा के समय हज यात्रियों को संयम व सब्र से काम लेने और कम से कम सामान ले जाने की सलाह दी। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने बताया कि हज अल्लाह की राह में जिहाद है। ऐसी स्थिति में हज यात्रियों को कुछ परेशानी भी हो सकती है। लेकिन संयम से काम लेना चाहिए। मदरसे के प्रबंधक मौलाना अनवार अहमद कासमी ने हज के पांच दिन पर प्रकाश डाला।कहा कि हज के दौरान हज यात्री मोअल्लिम व सहयोगी के दिशा निर्देशों का पालन करें। अलहाज एएम नश्तर ने हज यात्री प्रतिबंधित सामान चाकू, कैंची, तेल व माचिस अपने साथ न ले जाए। इसे पूर्व शायर अहमद निसार जौनपुरी ने नातिया कलाम पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलहाज हकीम एएम नश्तर ने की। इस अवसर पर सैय्यद आरिफ मोहम्मद,रियाज आलम खां,हाजी मुबश्शर, अहमद निसार जौनपुरी, डा.आफताब आलम खां, नूर मोहम्मद, अलहाज जलील अहमद,नदीम हैदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed