{"_id":"5b425d024f1c1b54238b536f","slug":"15310758408-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मौसम में नियमित करें गिलोय का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मौसम में नियमित करें गिलोय का सेवन
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। पतंजलि योग समिति के योग प्रशिक्षकों गिलोय के सेवन के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि बदले हुए इस मौसम में गिलोय के सेवन से टायफाइड, मस्तिष्क ज्वर, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। किसी भी उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों के अलावा कोलेस्ट्रॉल और माइग्रेन जैसी बीमारियों में भी नीम पर चढ़ी गिलोय का काढ़ा पीने से राहत मिलती है। इसको दातुन की तरह चबाकर इसके रस का सेवन करने से भी लाभ होता है। प्रत्येक व्यक्ति योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों में लोगों को पारंगत बनाने के लिए 25 दिवसीय एडवांस योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसमें प्रतिभागी को योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।