फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बेलाव नाले पर बनी पुलिया जर्जर

बेलाव नाले पर बनी पुलिया जर्जर

Mon, 09 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बेलाव नाले पर बनी पुलिया जर्जर

विज्ञापन
बेलाव नाले पर बनी पुलिया जर्जर
मुफ्तीगंज। क्षेत्र के बेलांव नाले पर बनी पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बाजार से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर बेलांव नाला है। जिस पर पुलिया 15 वर्ष पहले की बनी है। इस पर चार पहिया वाहन धड़ल्ले से चल रहे है। सड़क पर 24 घण्टे आवागमन रहता है। यदि इसे तत्काल ठीक नही कराया जाता है तो कभी भी बड़ा हादशा हो सकता है। गांव के जितेंद्र सिंह, विजयी सिंह ,रामचन्द्र राय ,सदानन्द राय ,कृष्ना नंद राय ,राजाराम ,मनोज कुमार आदि ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।


नालियां क्षतिग्रस्त होने से सिंचाई बाधित
सुरेरी। क्षेत्र के सरकारी नलकूपों की नालियों क्षतिग्रस्त होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान सिंचाई को लेकर खासे परेशान हैं। क्षेत्र के परमालपुर, भदखिन, मुगौंना, राईपुर आदि गांवों में सिंचाई सुविधा के लिए नलकूप पहले से लगे हैं। किसानों नलकूपों से खेतों की सिंचाई करते आ रहे हैं। नाली क्षतिग्रस्त होने से किसानों के खेती का काम प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के पकड़ू, गुड्डू पाठक, राजेंद्र, रिंकू मिश्र, नंदन मिश्र, सुनील, मनीष आदि ने बताया कि कुछ नालियों को सिंचाई विभाग द्वारा रिपेयर भी करवाया गया लेकिन वह भी आधा अधूरा। मुगौंना भदखिन, भानपुर, राईपुर समेत अन्य गांवों क्षेत्रीय किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त नालियों की दशा सुधरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed