{"_id":"5b3a711e4f1c1b36578b45d9","slug":"153055670120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भू-माफिया अभियान को करेंगे गतिशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भू-माफिया अभियान को करेंगे गतिशील
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नवनियुक्त उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भूमि संबंधी विवादों का शीघ्र एवं गुणवत्ता परक निस्तारण टीम गठित करके प्राथमिकता से किया जाएगा। एंटी भू-माफिया अभियान को गतिशील करके कब्जा हटवाने को प्राथमिकता दी जाएगी। महोबा जनपद से स्थानांतरित होकर आए उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को जनता दर्शन में नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण किया। कहा कि पैमाइश के लिए समय सीमा निर्धारित किए जाने के साथ ही मामले में राजस्व कर्मी द्वारा बिलंब करने या काश्तकारों से धन उगाही करने की शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाई की जाएगी। एंटी भू-माफिया अभियान के तहत तहसील क्षेत्र में ग्राम समाज की संपत्तियों पर कब्जा जमाकर बैठे भू-माफियों के कब्जे से मुक्त कराई जाएगी।