फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारात में गए चार लोगों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

बारात में गए चार लोगों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 25 Jun 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बारात में गए चार लोगों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
मौत के बाद मातम
महराजगंज। क्षेत्र के लमहन गांव निवासी एक व्यक्ति की बारात में कार से गए चार दोस्तों की नहर में कार पलटने से मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। परिवारवालों के रोने पिटने से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

रविवार को लमहन निवासी एहसान पुत्र जग्गू की शादी थी। जिसकी बारात सुल्तानपुर जिले के सेमरी गांव में गई थी। बारात में शामिल होने के लिए उसके तीन दोस्त व एक रिश्तेदार एक स्विफ्ट डिजायर कार से गए थे। जहां वापस लौटते समय सुल्तानपुर जिले के बगिया चौराहे से सटे मियागंज नहर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार क्षेत्र के चेती निवासी 45 वर्षीय पालकधारी यादव, 28 वर्षीय पिंटू यादव, भोला नाथ यादव, और 21 वर्षीय छोटू अहमद की मौत हो गई। 10 मई 2018 को हैदरपुर थाना बक्शा में मृतक छोटू की शादी रेहाना के साथ हुई थी। अभी रेहाना का महावर नहीं छूटा था कि पति छोटू ने साथ छोड़ दिया। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। छोटू छ: भाइयो में पांचवे नंबर पर है। पिता इस्रायल पशुओं की खरीद व बेचने व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed