फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं

Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं
बदलापुर/घनश्यामपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि पार्टी की रीढ़ हमारा कार्यकर्ता होता है। उसी के दम पर पार्टी के सिर जीत का सेहरा बंधता है। वह शनिवार को देर रात पार्टी के तत्वावधान में आयोजित बदलापुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब को मिल कर पार्टी की रीति व नीति के मुताबिक मिशन 2019 में कामयाबी हासिल करनी है। इसके लिए हम सब को अभी से अलख जगाने की जरूरत है। सम्मेलन में उपस्थित सभी बूथ प्रभारियों को मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव के ऐसे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें जो अर्ह है। जो मृतक हैं बाहरी हैं ऐसे बोगस मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कटवाने का काम करें। बूथ प्रभारियों को मतदाता सूची में नाम कटवाने तथा जोड़वाने का फार्म भी उपलब्ध कराया गया। जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कार्यकर्ताओं को मत का महत्व बताते हुए कहा कि हार जीत में एक एक मत का महत्व होता है। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि आप सब जनता के हित में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलायी गयी कल्याणकारी योजनाओं की डोर टू डोर जानकारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वयं द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीणांचल से चलायी गयी बस सेवा, पेयजल टंकी, विद्युत उपकेन्द्र, हैंडपंप, इंटरलाकिंग, पुलिया आदि जैसे क्रियान्वित परियोजनाओं को गिनाया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया। इस मौके पर गंगा सिंह, संजीव शर्मा, अशोक मिश्र, रामसमुझ उपाध्याय, लक्ष्मीकांत मिश्र, बड़कऊ मिश्र, सुरेश चौहान, हर्षित शुक्ल, राजेश दुबे, अखिलेश मिश्र, सुरेशचन्द शुक्ल, जय कुमार सिंह, बिनोद शर्मा, गौरीशंकर पाल, सत्यनारायण उपाध्याय , डा. प्रमोद मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed