फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आज से शुरु होगी नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

आज से शुरु होगी नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आज से शुरु होगी नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ
जौनपुर। चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं योग व विराट संस्कार महोत्सव का शुभारंभ 24 जून को गायत्री प्रज्ञा मंडल महिला मंडल जज कालोनी कचहरी के प्रांगण में जल कलश शोभा यात्रा से होगा। इस अवसर पर पीला वस्त्र धारण कर श्रद्घालु महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर गायत्री प्रज्ञा मंडल परिसर से जोगियापुर, ओलंदगंज, होते हुए हनुमान घाट तक जाएंगी।इसके बाद प्रज्ञा मंडल परिसर में आकर कलश यात्रा समाप्त हो जाएगी। कुल 251 जल कलश उठाने का कार्यक्रम है। यह जानकारी प्रज्ञा मंडल के संयोजक आचार्य श्री देश बंधु पदमाकर मिश्र ने शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता गोष्ठी में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सायंकाल पांच बजे से नौ बजे तक संगीत प्रवचन, देवपूजन व राष्ट्र जागरण के संबंध में चर्चा होगी। 25जून को प्रात:काल सात बजे से 12 बजे तक नौ कुंडीय यज्ञ व सायंकाल पांच बजे से संगीत प्रवचन व प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया जाएगा। 26 जून को नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सायंकाल दीपयज्ञ का कार्यक्रम होगा। 27 जून को प्रात: सात से 11 बजे तक नौ कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति और सायंकाल पांच से आठ प्रज्ञा पुराण व्रत कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर बाला सिंह, गीता सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह,निर्मला राय, गायत्री राय, गंगोत्री साहू, संगीता साहू, कैलाशनाथ मिश्रा, बलवीर सिंह आदि श्रद्घालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed