{"_id":"5b2e94d54f1c1bfa6e8b9894","slug":"15297794146-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
काम रोकते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के तारडीह गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में बन रहे सड़क का कार्य रोक दिया। साथ ही इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। उनका आरोप था कि मानक के अनुसार सड़क नहीं बनाया जा रहा है।
तारडीह गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सड़क निर्माण योजना अंतर्गत 23 लाख रुपए लागत से 500 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। मानक से कम गिट्टी डाली गई है।लेपन हेतु तारकोल का प्रयोग भी बहुत कम किया जा रहा है।चार ड्रम तारकोल में तीन सौ मीटर सड़क का लेपन कर दिया गया।जबकि चार ड्रम तारकोल में सौ मीटर सड़क बनाई जानी चाहिए।इस दौरान ग्रामीण सिद्ध देव मिश्रा,कृष्ण दत्त तिवारी,हृदयनारायण पांडेय,दिनेश चंद तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, राघवेंद्र ओझा,राजू मिश्र, चंद्रिका प्रसाद तिवारी ने शनिवार को मार्ग निर्माण का कार्य रोक दिया। साथ ही इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के जांच के बाद ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरु होगा। इस संबंध में अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्घ कार्यवाई की जाएगी।
नेवढ़िया। स्थानीय बाजार से तिलंगा गांव तक विधायक निधि से सरकारी नाला का निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब दस बजे तिलंगा गांव के दलित बस्ती की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने नाला के खुदाई का काम रोक दिया। दलितों का आरोप था कि नाला बस्ती के सामने से नहीं जाना चाहिए। जिससे नाराज दलितों ने नेवढ़िया, जयसिंहपुर मार्ग पर जाम लगाकर अपने जिद्द पर अड़े रहे। सूचना पाकर थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद कुमार यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया। नाला का निर्माण कार्य भी शुरू कराया।