फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कोरम पूरा करने तक सिमटा जनता दर्शन

कोरम पूरा करने तक सिमटा जनता दर्शन

Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कोरम पूरा करने तक सिमटा जनता दर्शन
जौनपुर। जनता दर्शन सिर्फ कोरम पूरा करने तक सिमटा हुआ है। जनता दर्शन में आए शिकायतों का निस्तारण करने में अधिकारी व कर्मचारी रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में होने वाली जनता दर्शन में ढाई माह में आए 991 शिकायतों का निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया है। जबकि कुल 3922 शिकायतें आई हैं। जिसमें से मात्र 2931 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका है। जिसके कारण जनता का भी मोह भंग होता जा रहा है।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो सके। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा जिला मुख्यालय सहित तहसील व ब्लाक स्तर पर प्रति दिन जनता दर्शन का आयोजन करने का फरमान जारी किया है। जिससे जनता को अपनी समस्याओं का समाधान कराने में दिक्कत न हो। लेकिन अधिकारी व कर्मचारी सरकार की इस मंशा पर पानी फेर रहे हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में होने वाले जनता दर्शन का हाल देखें तो अप्रैल माह में कुल 1092 शिकायतें आई थी। जिसमें से मात्र 1082 शिकायतों का निस्तारण किया गया था। 10 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया था। मई माह में कुल 1588 शिकायतें आई थी। जिसमें से मात्र 1170 शिकायतों का निस्तारण हुआ। 418 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। जून माह में अभी तक कुल 1242शिकायतें आ चुकी हैं। जिसमें से मात्र 679 शिकायतों का निस्तारण हुआ। 563 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया है। सूत्रों की मानें तो इससे बदतर स्थिति तहसील व ब्लाक कार्यालयों में होने वाले जनता दर्शन की है।वहां भी अधिकारियों द्वारा जनता दर्शन में आए शिकायतों का निस्तारण पूरे मनोयोग से नहीं किया गया जा रहा है।
विज्ञापन



जनता दर्शन में आए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तेजी से किया गया है। जिन शिकायतों का निस्तारण अभी नहीं हो पाया है। वह मुकदमों व पैमाइश से संबंधित हैं।
आरपी मिश्रा
एडीएम वित्त व राजस्व/ नोडल अधिकारी जनता दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed