फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 से पार

गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 से पार

Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 से पार
जौनपुर। भीषण गर्मी के चलते जनजीवन बेहाल हो गया है तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। एक तो गर्मी ऊपर से विद्युत कटौती के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इस बार अनुमान लगाया जा रहा था कि मानसून समय से आएगा लेकिन मानसून आने के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। तीखी धूप के चलते दोपहर में लोग कपड़ों से मुंह बांधकर चल रहे हैं। गर्मी की मार से बुजुर्ग व बच्चे बेहाल हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। लोगों को इतनी गर्मी की उम्मीद नहीं थी। पंखे के नीचे भी बैठने पर लोग पसीना-पसीना हो जा रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से आग बरस रही है। सबसे अधिक परेशानी 12 बजे से 4 बजे के बीच लोगों को झेलनी पड़ रही है। तेज गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। इससे गर्मी और बढ़ गई है। धूप में निकलने पर लोगों को चक्कर आने लग रहा है और जी मिचिला रहा है। पंखे घरों के गर्म हवा दे रहे हैं। बार-बार बिजली के ट्रिप होने से एसी और कूलर नहीं चल पा रहे हैं। बिजली की बार-बार आवाजाही भी लोगों को परेशानी में डाल रही है। फाल्ट के नाम पर बिजली विभाग के अधिकारी बहाने बाजी में जुटे रहते हैं। तापमान बढ़ते ही एहतियात नहीं बरतने पर सबसे अधिक बच्चे और वृद्घ अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। खान पान में लापरवाही और पानी कम पीने से गर्मी का असर लोगों पर है। पिछले 10 दिनों में गर्मी काफी बढ़ी है।
विज्ञापन



सावधानियां-
- धूप से आने के बाद तत्काल पानी न पीएं।
- कपड़ों से मुंह ढककर चलें, हल्के कपड़े पहने, चेहरे को धूप के सीधे संपर्क में लाने से बचें।
- पानी का अधिक से अधिक सेवन करें और नींबू भी साथ लें।
- धूप में पैदल चलने से परहेज करें।
- धूप में जब भी घर से निकले तो खाली पेट न निकलें।
- खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें।
- चक्कर आने या जी मिचिलाने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed