{"_id":"5b2d45e04f1c1b634d8b7f65","slug":"15296936658-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चौपाल लगाकर बूथों का किया संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने चौपाल लगाकर बूथों का किया संपर्क
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत। थानागद्दी बाजार में स्थित ब्रहम बाबा मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सेक्टर प्रभारी, मंडल प्रभारी व बूथ अध्यक्षों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा मतदाताओं के नाम बढाने व बाहर रहने वाले मतदाताओ के नाम हटवाने के लिए चल रहे अभियान में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह ने कहा कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर बूथ संपर्क अभियान के साथ मतदाता पुनरीक्षण का सघन अभियान चलाएं। इससे पार्टी मजबूत होगी। मंडल अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि जिस बूथ की मतदाता सूची, जितनी निरीक्षण से दुरुस्त होगी, उस बूथ की जीत भी उतनी ही मजबूत होगी। अपने अभियान को मजबूती से धरातल पर लागू कर 2019 में पुन: केराकत लोकसभा की जीत को ऐतिहासिक बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जिला उपाध्यक्ष डा. नृपेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन के आयामों की मजबूती करने के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे। कार्यशाला के दौरान मंडल प्रभारी संतोष सिंह सत्या ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद के कार्यशाला में ना आने पर मंच से दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इससे कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस करते हैं। कार्यशाला में डा. अजेंद्र दुबे बब्बू, संतोष सिंह, जयंत सिंह, अंकित पांडेय, माधवा नंद शुक्ल, जयप्रकश सिंह, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रमेश सिंह, संजय शुक्ला ,संतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहे। संचालन नीरज उपाध्याय ने किया।