{"_id":"5b2d45d54f1c1b603c8b4fbf","slug":"15296936558-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दी परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्वक कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दी परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्वक कराने का निर्देश
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2015 में चयनित लेखपालों की विभागीय (अर्हकारी) परीक्षा के मद्देनजर तैनात किये गए पर्यवेक्षक, परीक्षक व सहायक परीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र एवं कक्ष निरीक्षक की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराने और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2015 में चयनित लेखपालों की विभागीय (अर्हकारी) परीक्षा 24 जून को टीडी इंटर कालेज जौनपुर में दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान कोई भी प्रशिक्षु लेखपाल अपने साथ मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, कैलकुलेटर आदि लेकर नहीं जाएगा। बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय, बीएसए राजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, एसडीएम शाहगंज जयनरायन सचान, एसडीएम मछलीशहर जगदंबा सिंह, एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे, तहसीलदार मायाराम वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।