{"_id":"5b2d44174f1c1b684d8b7d39","slug":"152969320816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटर आईडी पर बंगलादेशी ने बनवाया पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटर आईडी पर बंगलादेशी ने बनवाया पासपोर्ट
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र में बंगालीदेशी युवक के पासपोर्ट जारी करने के मामले की पड़ताल करने महाराष्ट्र तथा वाराणसी एटीएस की टीम गुरुवार को कई जगह छापमारी करती रही। टीम के सदस्य एक मतदाता पहचान पत्र से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल करते रहे। तहकीकात करने के बाद एटीएस वापस महाराष्ट्र लौट गई।
गत दिनों महाराष्ट्र की एटीएस ने मुंबई में एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद मतदाता पहचान पत्र की जांच करने टीम आई थी। पड़ताल में सामने आया कि नरेंद्रपुर खालिसपुर निवासी मानिक शेख पुत्र फरीदुल आलम के नाम से उसका पहचान पत्र बना है। प्रथम दृष्टया मतदाता पहचान पत्र फर्जी पाया गया। इसी पहचान पत्र के आधार पर संदिग्ध युवक ने पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज हासिल कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आखिरकार उस बंगलादेशी युवक को नरेंद्रपुर खालिसपुर व बदलापुर का पता मालूम कैसे हुआ। फर्जी पहचान पत्र का सत्यापन कैसे हो गया। एटीएस की कार्रवाई से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग गए हैं।