{"_id":"5b2d43fc4f1c1b603c8b4fb6","slug":"152969318112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण तीन घंटे तक सप्लाई इंस्पेक्टर को बनाए रहे बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण तीन घंटे तक सप्लाई इंस्पेक्टर को बनाए रहे बंधक
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। कोटेदार से अनियमितता की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर को ग्रामीणों ने शुक्रवार को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। कोटेदार पर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन देने के बाद ही उन्हें मुक्त किया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के जिलेदार यादव ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने की शिकायत की थी। इसकी जांच करने सप्लाई इंस्पेक्टर संजय यादव शुक्रवार की दोपहर पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने सप्लाई इंस्पेक्टर संजय यादव को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार कार्डधारकों को कुछ नहीं देता है। खाद्यान्न व केरोसिन का तेल की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों द्वारा तहसील दिवस व सप्लाई विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन अधिकारी केवल जांच करके चले जाते हैं। बाद में लीपापोती कर दी जाती है। कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सप्लाई इंस्पेक्टर के बंधक बनाने की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने समझाया लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। आखिर में सप्लाई इंस्पेक्टर ने कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब लोगों ने उन्हें मुक्त किया।