{"_id":"5b2d43e74f1c1bae6e8b974d","slug":"15296931617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों की किताबों का भंडारण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों की किताबों का भंडारण शुरू
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जुलाई में परिषदीय विद्यालयाें में किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 2.20 लाख किताबों की पहली खेप पहुंच चुकी है। शेष किताबों के लिए टेंडर हो चुका है। 3,81,222 विद्यार्थियों के लिए 32 लाख किताबों की आवश्यकता है। जिले में 2416 प्राथमिक विद्यालयों में 2,96,222 छात्र और 878 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 85,000 छात्र पंजीकृत हैं।
परिषदीय विद्यालयों में किताबों का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए विभाग तैयारी में जुट गया है। किताबों का भंडारण शुरू हो गया है। किताबों की पहली खेप में 2.20 लाख किताबें जिले में पहुंच चुकी हैं। शासन से भी आश्वासन मिला है कि जुलाई में हर हाल में छात्रों को किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। कक्षा सात में आठ किताबें चलती हैं जिसमें से पांच किताबें आ चुकी हैं। कक्षा से एक से छह तक और कक्षा आठ की किताबों के आने का इंतजार है। कुछ किताबों की खेप रास्ते में है जो शीघ्र ही जिले में पहुंच जाएंगी। किताब के लिए छात्रों को झेलना न पड़े और उनकी पढ़ाई बाधित ने इसे देखते हुए जुलाई माह में किताबों का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। कक्षा सात में चलने वाली आठ किताबों में से पांच किताबें पहुंच चुकी हैं। तीन किताबें इसी माह के अंत तक आ जाएंगी।
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को स्कूल खुलने के साथ ही किताबों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा। जैसे-जैसे किताबें पहुंचती जाएंगी, उसका वितरण करा दिया जाएगा। किताबों के लिए टेंडर करा दिया गया है। प्रकाशक को किताबों की गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।- डा. राजेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर