फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हर आधे घंटे पर ट्रिप हो जा रही बिजली

हर आधे घंटे पर ट्रिप हो जा रही बिजली

Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हर आधे घंटे पर ट्रिप हो जा रही बिजली
जौनपुर। गर्मी में भी बिजली का बुरा हाल है। हर आधे घंटे पर शहर में बिजली ट्रिप कर जा रही है। लोगों के एसी और पंखे फूंक जा रहे हैं। लोग ट्रांसफार्मर जलने, लो वोल्टेज की समस्या और बिजली की कटौती से परेशान हो गए हैं। 100 से अधिक कस्बे और गांवों में बिजली लोगों को रूला रही है। गुरूवार को ग्रामीणांचल में सिर्फ 8 घंटे ही बिजली मिली। बाकि बिजली इमरजेंसी कटौती की भेंट चढ़ गई। बिजली की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विभागीय अफसर अधिक लोड की वजह से बिजली का ट्रिप होना बता रहे हैं। जिले भर में 50 से अधिक ट्रांसफार्मर जले हैं। जिसमें से शुक्रवार को 35 ट्रांसफार्मर विभाग के पास ऐसे थे जिन्हें ठीक नहीं किया जा सका है। शहर में 18 घंटे, तहसील पर 16 घंटे और ग्रामीणांचल में 10 घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

शहर में 24 घंटे, तहसील पर 20 घंटे और ग्रामीणांचल में 18 घंटे बिजली देने का दावा विभाग कर रहा है। लेकिन स्थिति सच्चाई से परे है। रात में जिला मुख्यालय पर दो घंटे की कटौती हो रही है और दिन 10-10 मिनट कर आठ से दस बार बिजली गुल रहती। इसके अलावा फाल्ट ठीक करने के नाम पर बिजली गायब हो जा रही है। फीडर नंबर 3 की बिजली गायब होने से 10 से अधिक मोहल्लों में लोग गर्मी में परेशान रहे। घरों के इनवर्टर बैठ गए। लोगों का गर्मी से दम घुटने लगा। ओलन्दगंज-जेसीज चौराहा रोड स्थित एक होटल के पास लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फूंक गया। जिससे कई मोहल्लों में बिजली गायब हो गई। शहर में ओलंदगंज, रूहट्टा, सहकारी कालोनी, मछलीशहर पड़ाव, तारापुर, उमरपुर सहित कई मोहल्लों में हर आधे घंटे पर बिजली शुक्रवार को गायब हो जा रही थी। देखा जाए तो 10 घंटे में 20 से अधिक बार कटौती हुई है। जिससे लोग गर्मी में बिलबिला गए। अधीक्षण अभियंता एके मिश्रा का कहना है कि लोड अधिक होने की वजह से बिजली ट्रिप कर जा रही है। उन्होंने कहा कि 35 ट्रांसफार्मर फूंके पड़े हैं उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन



जौनपुर। बिजली की हालत ग्रामीणांचलों में भी खराब है। सुजानगंज में एक सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो लोगों ने शुक्रवार को जाम लगा दिया। 24 घंटे में दूसरा ट्रासफार्मर लगवाए जाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान आधे घंटे तक लोग धूप में दोनों तरफ फंसे रहे। उधर बरईपार, सिरकोनी में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। मुंगराबादशाहपुर में पैनल में खराबी आने से 24 घंटे से बिजली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानगंज: सुजानगंज बाजार में लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जल गया है। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब होने से सुजानगंज बाजार, फरीदाबाद, अरुनपुर सहित कई गांवों के लोग अंधेरे में जीवन गुजार रहे है। संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत किये जाने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी रूचि नहीं ले रहे है। किसानों को धान की नर्सरी में बाधा उत्पन्न हो रही है। लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। लोगों ने इसके विरोध में सुजानगंज बाजार में जाम लगा दिया। दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने के आश्वासन के बाद रास्ता साफ कराया जा सका।
मुंगराबादशाहपुर: विद्युत उप केंद्र नगर फीडर के क्षतिग्रस्त पैनल को हटा कर एसडीओ ( विद्युत) राहुल कुमार के निर्देशन और सहायक अभियंता संदीप सरोज की देख रेख में शुक्रवार को बाहर से आए तकनीकी कर्मियो द्वारा नये पैनल को लगाने का कार्य शुरू किया गया। मुंगरा फीडर का पैनल आये दिन फाल्ट होते रहने से विद्युत आपूर्ति चौपट हो जाती थी। इसकी वजह से पैनल बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से देर रात तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगर सहित कई गांवों के लोग परेशान रहे। उधर अधिकारियों का कहना है कि पैनल लग जाने व टेस्टिंग के बाद विद्युत आपूर्ति में होने वाली समस्या दूर हो जायेगी।
सिरकोनी: शाहबड़ेपुर विधुत उपकेन्द्र से अनियमित कटौती किये जाने से उपभोक्ता परेशान है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई समय नही रह गया है। हुसैनाबाद से शाहबड़ेपुर में तो सप्लाई बराबर मिल रही है। लेकिन विद्युत उपकेन्द पर तैनात कर्मचारियों के लापरवाही के चलते सप्ताह के अलग अलग दिनों में अलग अलग समय पर बिजली आ रही है। ऋषभ श्रीवास्तव का कहना है कि लो बोल्टेज की समस्या से लोग परेशान है। शाम को बल्ब में सिर्फ तार जलता नजर आता है। पंखा भी रेंगते रहते है। लो बोल्टेज के चलते कंप्यूटर , साइबर , कैफे .टीबी , फ्रिज सहित बिजली संचालित उपकरण बेकार हो गए है। टावरकर्मी राहुल यादव का कहना है कि लो बोल्टेज की समस्या से नेटवर्क बंद हो जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। तीस से अधिक गांव के लोग इस समस्या से परेशान है।

बरईपार: मछलीशहर पावर हाउस से जुड़े बरईपार फीडर की बिजली की सप्लाई बेपटरी हो गई है। पिछले दो दिनों से रात में फीडर से सकरा, रामपुर, कपुरपर, कटका, जीरकपुर, चोरहा, नेवढ़िया, वारी, विस्वापालपुर, बरईपार, धरमपुर सहित 15 से अधिक गांवों में बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है।लो वोल्टेज के कारण समस्या बन रही है। व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। लो वोल्टेज की वजह से टयूबेल नहीं चल पा रहे है। जिससे किसान धान का बीज नहीं डाल पा रहे है। रामपुर गांव निवासी सुनील पांडेय का कहना है कि बिजली का बिल समय से देने के बाद भी ऐसी स्थिति है। बिजली कब आएगी कब चली जाएगी नहीं कहा जा सकता। भाऊपुर के राकेश का कहना है की लो वोल्टेज के कारण गर्मी में बुरा हाल है। सकरा के कमलेश पांडेय का कहना है कि रात में बिजली नहीं आने से पूरी रात लोगों को नींद नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed