{"_id":"5b2d43104f1c1b694d8b7ea2","slug":"152969294514100-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 गांवों के लोगों को रूला रही है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 गांवों के लोगों को रूला रही है बिजली
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। लोग गर्मी की वजह से परेशान है। उधर बिजली ग्रामीणअंचल के 100 से अधिक गांवों के लोगों को रूला रही है। एक सप्ताह से सुजानगंल इलाके में विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर शुक्रवार को लोगों ने सुजानगंज बाजार में जाम लगा दिया। एसओ मौके पर पहुंचकर जेई से बात की तो उन्होंने 24 घंटें के अंदर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाए जाने का भरोया दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका। इस दौरान तकरीबन एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
मुंगराबादशाहपुर: विद्युत उप केंद्र नगर फीडर के क्षतिग्रस्त पैनल को हटा कर एसडीओ ( विद्युत) राहुल कुमार के निर्देशन और सहायक अभियंता संदीप सरोज की देख रेख में शुक्रवार को बाहर से आए तकनीकी कर्मियो द्वारा नये पैनल को लगाने का कार्य शुरू किया गया। मुंगरा फीडर का पैनल आये दिन फाल्ट होते रहने से विद्युत आपूर्ति चौपट हो जाती थी। इसकी वजह से पैनल बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से देर रात तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगर सहित कई गांवों के लोग परेशान रहे। उधर अधिकारियों का कहना है कि पैनल लग जाने व टेस्टिंग के बाद विद्युत आपूर्ति में होने वाली समस्या दूर हो जायेगी।
सुजानगंज: सुजानगंज बाजार में लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जल गया है। जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब होने से सुजानगंज बाजार, फरीदाबाद, अरुनपुर सहित कई गांवों के लोग अंधेरे में जीवन गुजार रहे है। संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत किये जाने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी रूचि नहीं ले रहे है। किसानों को धान की नर्सरी में बाधा उत्पन्न हो रही है। लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। लोगों ने इसके विरोध में सुजानगंज बाजार में जाम लगा दिया। दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने के आश्वासन के बाद रास्ता साफ कराया जा सका।
विज्ञापन
सिरकोनी: शाहबड़ेपुर विधुत उपकेन्द्र से अनियमित कटौती किये जाने से उपभोक्ता परेशान है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी , इसका कोई समय नही रह गया है। हुसैनाबाद से शाहबड़ेपुर में तो सप्लाई बराबर मिल रही है। लेकिन विद्युत उपकेन्द पर तैनात कर्मचारियों के लापरवाही के चलते सप्ताह के अलग अलग दिनों में अलग अलग समय पर बिजली आ रही है। ऋषभ श्रीवास्तव का कहना है कि लो बोल्टेज की समस्या से लोग परेशान है। शाम को बल्ब में सिर्फ तार जलता नजर आता है। पंखा भी रेंगते रहते है। लो बोल्टेज के चलते कंप्यूटर , साइबर , कैफे .टीबी , फ्रिज सहित बिजली संचालित उपकरण बेकार हो गए है। टावरकर्मी राहुल यादव का कहना है कि लो बोल्टेज की समस्या से नेटवर्क बंद हो जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। तीस से अधिक गांव के लोग इस समस्या से परेशान है।
बरईपार: मछलीशहर पावर हाउस से जुड़े बरईपार फीडर की बिजली की सप्लाई बेपटरी हो गई है। पिछले दो दिनों से रात में फीडर से सकरा, रामपुर, कपुरपर, कटका, जीरकपुर, चोरहा, नेवढ़िया, वारी, विस्वापालपुर, बरईपार, धरमपुर ,सहित 15 से अधिक गांवों में बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है।
लो वोल्टेज के कारण समस्या बन रही है। व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। लो वोल्टेज की वजह से टयूबेल नहीं चल पा रहे है। जिससे किसान धान का बीज नहीं डाल पा रहे है। रामपुर गांव निवासी सुनील पांडेय का कहना है कि बिजली का बिल समय से देने के बाद भी ऐसी स्थिति है। बिजली कब आएगी कब चली जाएगी नहीं कहा जा सकता। भाऊपुर के राकेश का कहना है की लो वोल्टेज के कारण गर्मी में बुरा हाल है। सकरा के कमलेश पांडेय का कहना है कि रात में बिजली नहीं आने से पूरी रात लोगों को नींद नहीं आ रही हैं।