फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मंदबुद्वि दुल्हें से दुल्हन ने किया शादी से इंकार-BALLIA

मंदबुद्वि दुल्हें से दुल्हन ने किया शादी से इंकार-BALLIA

Sat, 23 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मंदबुद्वि दुल्हें से दुल्हन ने किया शादी से इंकार-BALLIA
जौनपुर। कोहबर में दूल्हा नोट नहीं गिन पाया। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद घरातियों ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। पूरी रात पंचायत चलती रही लेकिन नतीजा नहीं निकला। बाद में पुलिस ने बारातियों को मुक्त कराया। दोनों पक्षों को लाइन बाजार थाने ले आई और समझौता कराया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात जौनपुर जिले के सरायखाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के अनिल की बारात लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परानापट्टी गांव में आई थी। जयमाल और सप्तपदी की रस्में हो गईं। शादी के बाद दूल्हा- दुल्हन कोहबर में पहुंचे। परंपरा के मुताबिक महिलाओं ने हंसी मजाक करना शुरू कर दिया। दूल्हे को कुछ रुपये गिनने के लिए दिए गए। वह रुपयों की गिनती नहीं कर पाया। इसके बाद तो कोहबर में हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी घर के सदस्यों को हुई तो उन्होंने दूल्हा समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। शादी का खर्च और दहेज के रुपये लौटाने के लिए पंचायत होने लगी। कोई हल नहीं निकला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसकी सूचना थाने पहुंची तो पुलिस मौके पर पहुंचकर बारातियों को मुक्त कराने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाकर सुलह करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed