फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भीलमपुर-शेरवां मार्ग गड्ढे में तब्दील

भीलमपुर-शेरवां मार्ग गड्ढे में तब्दील

Mon, 18 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
भीलमपुर-शेरवां मार्ग गड्ढे में तब्दील
सिकरारा। क्षेत्र की भीलमपुर पुलिस चौकी से शेरवा बाजार को जोड़ने वाली सड़क का हाल बेहाल है। विशेषकर फिरोजपुर मानशाहपुर गरेथा के पास सड़क का तो पता ही नहीं है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। जिन पर वाहन लेकर सकुशल यात्रा करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सन्दीप माली का कहना है कि इस सड़क पर डामल से निर्माण विगत तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। जो एक साल जाते जाते क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रदेश की योगी सरकार सत्ता में आते ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का फरमान जारी करते हुए उसकी समय सीमा भी निर्धारित कर दी थी। वह समय सीमा बीते एक वर्ष से ज्यादा हो चुका है लेकिन भीलमपुर सिकरारा मार्ग पर चलने पर आपको एहसास होगा कि यहां योगी के आदेश का कोई मतलब नहीं है। लगभग 5 किमी की दूरी तय कर यह सड़क सिकरारा बरईपार सड़क में भीलमपुर के पास मिल जाती है। विगत वर्ष शेरवा से देवपुर तक लगभग ढाई किमी सड़क की पीसी मरम्मत करवाई गयी लेकिन फिरोजपुर की माली बस्ती से लेकर गरेथा की ब्राह्मण बस्ती तक सड़क नाम की कोई चीज नहीं दिखायी पड़ती है। यहां बिखरी हुई गिट्टियां और बड़े-बड़े गड्ढे यात्रियों के स्वागत में दिखाई देते हैं। विशेष कर बारिश के दिनों में तो इस सड़क पर चलना जान जोखिम में डालना होता है। आए दिन बाइक सवार इस पर गिरकर दुर्घटना के शिकार होते हैं। मानशाहपुर के प्रतिष्ठित किसान शिव प्रसाद सिंह बताते हैं कि इस सड़क की मरम्मत के लिए उन्होंने कई बार अधिशासी अभियंता से निवेदन किया लेकिन कोई परिणाम नहीं मिला। यदि मानसून के पहले यहाँ सड़क की मरम्मत नहीं हो जाती तो लोगों को आवागमन में कठिनाइयों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed