फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर

प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर

Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था बदतर
खुटहन। कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्याम किशोर शुक्ल ने कहा जनता से झूठ बोलकर भाजपा उन्हें गुमराह कर रही है। सरकार वादा को करती है लेकिन उस पर अमल नहीं कर पाती। जनता केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। देश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। वह रविवार को डा. टीकेयू पब्लिक स्कूल परिसर में पार्टी के ब्लाक स्तरीय सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

श्री शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी के सन्देश को लोगों तक पहुंचाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश का धन लूटकर चन्द पूंजीपतियों को मालामाल कर रहे हैं। नीरव मोदी, विजय माल्या आदि नरेंद्र मोदी की कृपा से देश की जनता का पैसा हड़प कर विदेश भाग गए। कार्यक्रम प्रभारी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सदस्य राम चन्द्र मिश्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियाँ, बढती महंगाई एवं चरम पर पहुंच चुकी है। बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है। आगामी चुनाव में केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर विनोद त्रिपाठी, कमला शंकर तिवारी, प्रेम लाल यादव, परवेज अहमद, विजय उपाध्याय, संतोष मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed