फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बारिश के बाद कड़ी धूप में लोगों को छूट रहा पसीना

बारिश के बाद कड़ी धूप में लोगों को छूट रहा पसीना

Mon, 18 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद कड़ी धूप में लोगों को छूट रहा पसीना
जौनपुर। भीषण गर्मी से रविवार को लोग तड़प गए। आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्म हवा के थपेड़े और धूप की तल्खी बनी रही। दिन में धूंध छाई रही और शाम को आसमान में बादल घिरे लेकिन हवा से आंच महसूस होती रही। पारा दिन में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। महीने भर से गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए आठ जून को हुई बरसात राहत लेकर आई थी। तापमान में भी गिरावट आ गई थी। बारिश के बाद आसमान में बादल और धुंध छाने के बावजूद गर्मी के तेवर तल्ख ही होते गए। दो दिनों से तो आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा रखा है। गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले एक हफ्ते में ग्रामीणांचलों में बूंदाबांदी भी हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

आठ जून को बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मगर तीन दिन की राहत के बाद 11 जून से पारा फिर चढ़ने लगा। 11 जून को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 31 था। 12 को अधिकतम 42 न्यूनतम 31, 13 जून को अधिकतक 41, न्यूनतम 35, 14 जून को अधिकतम 42, न्यूनतम 32, 15 जून को अधिकतम 41, न्यूनतम 32, 16 जून को अधिकतम 41, न्यूनतम 32, 17 जून को अधिकतम 41, न्यूनतम 31 और 18 जून को तापमान बढ़कर अधिकतम 42 तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवातीय बदलाव की वजह से यह हो रहा है और आने वाले दिनों में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम साफ होने की वजह से धूप और तेज हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed