फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पैनल का बैक्यूम फटने से मुंगरा नगर की विद्युत आपूर्ति ठप

पैनल का बैक्यूम फटने से मुंगरा नगर की विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पैनल का बैक्यूम फटने से मुंगरा नगर की  विद्युत आपूर्ति ठप
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर विद्युत उपकेंद्र के नगर फीडर की आउटगोइंग पैनल का वैक्यूम रविवार को सुबह फट गया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है और कस्बे में बिजली गुल है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। कई मुहल्लों में लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा। सुबह सात बजे अचानक आउटगोइंग पैनल का वैक्यूम फट गया। जिससे मुंगराबादशाहपुर नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोग समझ रहे थे कि किसी कारण से बिजली कटी है। कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी। सुबह दस बजे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। लेकिन बिजली नहीं आई। जिससे नगर के उपभोक्ताओं को जहां भीषण उमस भरी गर्मी में बिल उठे वही बिद्युत आपूर्ति नहीं होने से छोटे लघु उद्यमियों के रोजगार ठप हो गए। इस बाबत सहायक अभियंता संदीप सरोज ने बताया कि मुंगराबादशाहपुर नगर क्षेत्र की ट्राली खराब हो जाने के कारण इटहरा फीडर की ट्राली से काम चलाया जा रहा था। नयी ट्राली आयी है लेकिन अभी वह काम नहीं कर रही है। एक-दो दिन में उसे जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इटहरा फीडर के आउट गोइंग पैनल से शाम तक मुंगराबादशाहपुर नगर की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नगर की ट्राली के चालू हो जाने पर समस्या दूर हो जाएगी। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। करीब एक हफ्ते से नगर व ग्रामीण इलाकों मे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed