फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तिथि समाप्त, महज 95 फीसदी हुई गेहूं की खरीद

तिथि समाप्त, महज 95 फीसदी हुई गेहूं की खरीद

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तिथि समाप्त, महज 95 फीसदी हुई गेहूं की खरीद
जौनपुर। क्रय केंद्रों पर बद इंतजामी के कारण किसान जहां अपना गेहूं नहीं बेच पाए। कहीं बोरे की कमी के चलते किसानों को लौटना पड़ा तो कहीं पैसे की कमी के चलते। मजबूरन किसानों को आढ़तियों व बिचौलियों को कम कीमत पर गेहूं बेचना पड़ा। लक्ष्य पूरा करने के लिए तमाम क्रय केंद्रों पर बिचौलियों से गेहूं की खरीद की गई। आरोप है कि इसमें बिचौलियों और केंद्र संचालकों ने पैसे कमाए। इसके बावजूद विभाग लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सका। निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद लक्ष्य के मुकाबले लगभग 95 फीसदी गेहूं की खरीद हो पाई है। जिले में गेहूं खरीदने के लिए 62 हजार एमटी लक्ष्य रखा गया था। साथ ही एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक गेहूं की खरीद करने की तिथि भी निर्धारित की गई थी। लक्ष्य पूरा हो सके इसके लिए जिले में कुल आठ एजेंसियों के 141 क्रय केंद्र खोले गए है। जिनके द्वारा गेहूं की खरीद शुरु की गई। गेहूं खरीद शुरु होने के बाद से लगभग एक पखवारा तक पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर बोर व पैसा नहीं पहुंचा था, तय तिथि 15 दिन बाद खरीद शुरू नहीं कर पाए। बीच में बोरा की कमी होने से कई दिनों तक गेहूं की खरीद ठप रही। किसान मायूस होकर वापस लौटने को विवश हुए। वहीं गेहूं खरीद की निर्धारित तिथि के अंतिम समय में भंडारण की समस्या होने से अधिकांश क्रय केंद्रो पर गेहूं बाहर पड़े रहे। इस दौरान साधन सहाकारी समिति टिकरी, साधन सहाकारी समिति दतांव, साधन सहाकारी समिति होलपुर, साधन सहाकारी समिति पहाड़ीचक डिहियां व साधन सहाकारी समिति गुलरा मोहम्मदपुर आदि क्रय केंद्रो पर गेहूं बाहर पड़ा था।वहींबारिश होने से इन केंद्रो पर रखे गए गेहूं भींग रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। इन क्रय केंद्रो द्वारा गेहूं की खरीद नहीं की जा रही थी। अगर क्रय केंद्रों पर इस तरह की बद इंतजामी नहीं रहती तो शायद जिले में लक्ष्य से अधिक गेहूं की खरीद होती।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed