फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नोडल केंद्र की निष्क्रियता से नहीं बन रहा आधार कार्ड

नोडल केंद्र की निष्क्रियता से नहीं बन रहा आधार कार्ड

Sun, 17 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नोडल केंद्र की निष्क्रियता से नहीं बन रहा आधार कार्ड
मछलीशहर। सरकार ने आधार कार्ड बनाने के लिए भले ही नोडल केंद्र बना दिया है। लेकिन सरकार की महत्वाकांक्षी इस योजना में फर्जीवाड़ा नहीं रुकने वाला है। निजी क्षेत्र में आधार कार्ड निर्माण पर रोक लगा दी गई। यह कार्य अब तहसील मुख्यालय पर स्थित डाकघर और स्टेट बैंक की शाखा में बनेगा। इन्हीं को नोडल केन्द्र बनाया गया है। नोडल केन्द्र द्वारा कार्य बंद करने के कारण पूरे तहसील के लोग परेशान हैं। आधार कार्ड केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके जरिए सरकारी कार्यो और योजनाओ में पारदर्शिता लाने का काम कर रही हैं। आधार कार्ड निर्माण कार्य अभी तक निजी क्षेत्र के फ्रेंचाइजी द्वारा किया जाता रहा है। फर्जीवाड़ा की शिकायत के बाद सुरक्षा कारणों से यह व्यवस्था निजी क्षेत्र के हाथ से ले ली गई। अब तहसील स्तर पर नोडल केंद्र बनाए गए हैं। मछलीशहर तहसील मुख्यालय पर डाकघर और स्टेट बैंक की शाखा को नि:शुल्क आधार कार्ड बनाने का निर्देश जारी हुआ। स्टेट बैंक में कुछ दिनों तक यह कार्य किया गया। किन्तु 6 जून से आधार कार्ड निर्माण बन्द है। उधर डाकघर में सिस्टम लगाया गया है ,मगर जानकारी के अभाव में काम शुरू नहीं हो सका। पोस्टमास्टर रामकुमार का कहना है कि कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही सेवा उपलब्ध हो पाएगी। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि उनके यहां काम किया जा रहा था, मगर कार्यदायी संस्था ने काम करने से मना कर दिया। जिससे समस्या बनी हुई हैं। शीघ्र ही किसी अन्य को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस तरह से आधार कार्ड बनाने के लिए बनाए गए नोडल केंद्र की निष्क्रियता से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed