फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तेंदुए की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अफसर

तेंदुए की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अफसर

Sun, 17 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अफसर
बिल्ली का बच्चा
मीरगंज (जौनपुर)। मीरपुर गांव में में उचित नारायण यादव के घर के पास तीन दिन से दिख रहे तेंदुए जैसे जानवर की सूचना पर शनिवार को मीरगंज पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद उन्होेंने कुएं से एक बिल्ली जैसा जानवर बरामद किया। कयास लगाया जा है कि यह जंगली बिल्ली का बच्चा है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी भी यह नहीं बता पा रहे कि बच्चा किस जानवर का है। उसकी मां की तलाश में वन विभाग के अधिकारी वहीं पर कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी उचित नारायण यादव के परिवार वालों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वे जानवर को देख रहे थे। वह कुएं में उतरकर बच्चे को दूध पिलाती और छलांग लगाकर बीस फीट कुएं से बाहर निकल कर भाग जाती है। इससे भयभीत रामउचित ने पुलिस को सूचना दी। एसआई नंदलाल यादव, चार बजे ही गांव में पहुंच गये और कुएं मे जानवर के बच्चे को देखकर वन विभाग को सूचना दी । वन विभाग के रेंजर बीडी पांडेय, डिप्टी रेंजर सूर्यबली यादव और माली रामप्यारे मौके पर पहुंच गए। उन्होने ग्रामीणों की सहायता से जंगली जानवर के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला जो देखने में बिल्ली का बच्चा जैसा दिख रहा है। वन रेंजर भी उसकी पहचान नहीं कर पा रहे। ग्रामीणों का कहना है की बच्चे की तलाश में उसकी मां हिंसक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed