फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   होली का रंग हो या ईद की खुशियां हमें मिलकर मनाना होगा

होली का रंग हो या ईद की खुशियां हमें मिलकर मनाना होगा

Sat, 16 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
होली का रंग हो या ईद की खुशियां हमें मिलकर मनाना होगा
मड़ियाहूं। नगर में ईद-उल-फित्र की नमाज के बाद कौमी एकता मंच की ओर से गांधी तिराहे पर अंजुमन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें आठ अंजुमनों ने भाग लिया। अंजुमन बेदार कुल की नात को काफी सराहा गया।
विज्ञापन

शायरों ने सुनाया कि पहले नफरत के अंधेरों को मिटाना होगा, फिर मुहब्बत का कोई दीप जलाना होगा। शायर मकसूद ने पढ़ा कि ‘हर तरफ दुश्मनों के हमले हैं, बेसहारों पर अपनी रहमत कर’। अंजुमन इत्तेहादुल मुसलमीन द्वारा पढ़ा गया ‘जो जुल्म किया करते थे सरकार पर दिन-रात, उनको भी दुआएं दी है नबी ने हाथ उठाकर’, अंजुमन हिदायत उल मुस्लमीन ने ‘जुल्म का जब सिलसिला था, एक तरफ सब्र का हौसला था’ शायर वकार ने पढ़ा ‘जब नेक मरियम भी है हाजिरा भी नेक खातून आसिया भी’। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल ने सभी अंजुमन प्रतियोगिता पढ़ने वालों की हौसला अफजाई करते हुए उपहार दिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व समाजवादी सांसद तूफानी सरोज रहे। संचालन डा. वकार अहमद ने किया। मंच पर गंगा गंगोजमुनी तहजीब का संगम देखने को मिला। कमाल फारूकी ने और भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने कौमी एकता मंच को कौमी एकता मंच को पुरस्कृत किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमला साहू, रहमत खान, कमाल फारूकी, गौरी शंकर सोनकर, नीरज सिंह, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, फिरोज अहमद अंसारी, अताउल्ला खान, बसपा जिला अध्यक्ष बाबा भैया आदि मौजूद थे। कौमी एकता मंच के अध्यक्ष मो. अहमद राइन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed