फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीण इलाकों में भी नमाज अदा कर, दी एक दूसरे को मुबारक बाद

ग्रामीण इलाकों में भी नमाज अदा कर, दी एक दूसरे को मुबारक बाद

Sun, 17 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में भी नमाज अदा कर, दी एक दूसरे को मुबारक बाद
जौनपुर। ईद की नमाज ग्रामीण अंचलों में भी अदा की गईं। गले मिलकर मुबारकबाद दिया गया। शाहगंज, मछलीशहर, केराकत, खेतासराय, मंडियाहूं में सुरक्षा का खास इंतजाम रहे। मुबारकबाद के पश्चात मिठाइयां, सेवईं आदि खिला कर खुशी का इजहार किए। मस्जिद के बाहर लगे मेले में बच्चों ने चाट फुल्की का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

सिकरारा: सुबह आठ बजे से ही सिकरारा चौराहा, समाधगंज, गुलजारगंज, फतेहगंज, खपरहा, रीठी स्थित मस्जिदों पर नवीन कपड़े पहन कर अकीदतमंद लोग मस्जिदों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे। नौ बजे ईद की नमाज अदा हुई। सिरकोनी: मस्जिदों में पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ नमाज अदा कर अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई। मौलाना ने कहा कि अल्लाह बहुत ही बड़ा रहमत देने वाला है। अल्लाह से सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मछलीशहर: नगर के ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के अलावा नगर की मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। ईदगाह के मैदान में शहर ए इमाम मौलाना अबुल कलाम ने नमाज अदा कराई। शाही मस्जिद में हाफिज यूसुफ कुरैशी तथा बहराइची मस्जिद, सुभान की मस्जिद, पक्की मस्जिद आदि मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। शिया समुदाय के लोगों ने कर्बला के मैदान और सैय्यदबाड़ा की मस्जिद में नमाज पढ़ी। बदलापुर: पुरानी बाजार गांव में स्थित ईदगाह तथा बदलापुर तहसील स्थित मस्जिद में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दिया। पुरानी बाजार में 8.45 मिनट पर हाफिज शकील तथा तहसील परिसर की मस्जिद में 8.15 बजे हाफिज महमूद ने नमाज अदा कराई। गौराबादशाहपुर: कस्बा के ईदगाह गौरा में हाफिज रेहान व ईदगाह बादशाहपुर में हाफिज अशहद ने ईद की नमाज अदा कराई। सुरैला चोरसंड, बमैला, बारी, इटैली गजना में भी ईद की नमाज अदा की गई। केराकत: नगर के शाही व नरहन ईदगाह के साथ ग्रामीण इलाके चौरा, मुरकी, डेहरी, बंजारेपुर, देवकली तकिया, थानागद्दी आदि मस्जिदों में शनिवार की सुबह ईद की नमाज पढ़ी गई। सुजानगंज: नमाजियों ने नमाज अदा की और देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी। सुजानगंज कस्बा, मुस्तफाबाद ईदगाह व विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर में ईद उल फितर की विशेष नमाज आठ बजे सुबह ईदगाह तथा नौ बजे जामा मस्जिद में मुस्लिम बंधुओं ने अदा की। शाहगंज: नगर की मस्जिदों में ईद की नमाज हर्सोल्लास के साथ अदा की गई। मदरसा बदरुल इस्लाम (जामा मस्जिद), अंजुमन इस्लामिया मर्कज घासमंडी, कदीम मर्कज, उमर बिन खत्ताब, सुब्हानी मस्जिद इराकियाना, दाता शाह नई आबादी, चांद बीबी मस्जिद कोरवलिया, करीमन बीबी मस्जिद भादी खास, नूरुल इस्लाम भादी में अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में नमाज से पूर्व मस्जिद के नाजिम मौलाना हमजा खान कासिमी ने अपनी तकरीर में कहा कि ईद का त्योहार बड़ा त्योहार है। नमाज के बाद मस्जिदों में मुल्क और आपसी भाईचारे को कायम रखने की दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय: शाही ईदगाह में नमाज की इमामत कारी जलालुद्दीन ने पढ़ाई, हलीमी मस्जिद में मौलाना अहमद शमीम ने पढ़ाई। मानीकला में नमाज हाफिज रेयाज ने पढाई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। नगर में शाही ईदगाह पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष योगेंद सिंह व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
महराजगंज: क्षेत्र के सभी ईदगाहों में माहे रमजान के पाक महीने के खत्म होने के बाद मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ अदा किया और अपने देश की खुशहाली के लिए ख़ुदा से दुआएँ मांगी।
सिंगरामऊ: क्षेत्र की मस्जिदों मे ईद की नमाज पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई। तेज धूप और ऊमस भरी गर्मी की परवाह किए वगैर नमाजी मस्जिदों तक पहुंचे तथा मुल्क की खुशहाली और अमन चैन की दुआ की। बहरीपुर स्थित शाही ईदगाह, मंहदा, अनुसार, डड़ारी, मेढ़ा, गोनौली, रतासी, लविदाही, लालगंज आदि जगहों की मस्जिदों पर नमाज अदा की गई।
जलालपुर: क्षेत्र में कस्बा सहित गांवों में ईद का त्योहार मनाया गया। कस्बा के मस्जिद में साढ़े आठ बजे हाफिज आजाद अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। चवरी, कोटवा, कुसिया, पुरेव में ईद की नमाज शांति पूर्वक अदा की गई।

मुफ्तीगंज: क्षेत्र के नूरी मस्जिद इटैली में हाजी मुस्लिम, गजना ईदगाह मस्जिद पर मौलाना मुफ्तीगंज के मौलाना रईसु लखैरी तथा जामा मस्जिद मुफ्तीगंज में मौलाना बहाउद्दीन ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज में काफी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed