फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फरियादियों के साथ अच्छे व्यवहार करें पुलिस अधिकारी

फरियादियों के साथ अच्छे व्यवहार करें पुलिस अधिकारी

Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फरियादियों के साथ अच्छे व्यवहार करें पुलिस अधिकारी
जौनपुर। पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से पुलिस अधिकारी अच्छा बरताव करें। उनकी समस्या को सुने और उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। ईद के मद्देनजर सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए निर्देश दे दिया गया है। ईद का त्योहार सभी से आपसी एकता और भाईचारा के साथ मिलकर मनाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार पर सुरक्षा को देखते हुए पिछले उस त्योहार पर जरूर ध्यान दें जब कोई घटना हुई हो, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहतर तैयारी की जा सके। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना अथवा मारपीट में घायलों का सबसे पहले नजदीक के अस्पताल में उपचार कराएं, उसके बाद ही औपचारिकता पूरी की जानी चाहिए। कभी-कभी देखने को मिलता है कि समय से उपचार नहीं हो पाने के कारण घायल की मौत हो जाती है। चिकित्सक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव से रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। जिले में बढ़ रही पशु तस्करी की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर पशु तस्करी को रोकने के लिए पहल की जाएगी। उन इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी, जहां पशु तस्करी की घटनाएं अधिक हो रही हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपराध समीक्षा बैठक में सभी एसओ और सीओ को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाकों में अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी तरह की शिकायत मिलने पर उससे पूछताछ जरूर करें। जनता से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दें, ताकि उन्हें बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed