फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एटीएम बंद होने से लोग हो रहे पेशान

एटीएम बंद होने से लोग हो रहे पेशान

Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बंद होने से लोग हो रहे पेशान
विज्ञापन

जौनपुर। जिले में लगे अधिकांश एटीएम शो पीस बने हुए हैं। कई एटीएम बंद रहते हैं तो कईयों पर खुले रहने के बाद पैसा नहीं रहता है। जिससे लोग पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। जबकि इस समय शादी व्याह का दौर चल रहा है। वहीं ईद पर्व को मनाने के लिए लोग सामानों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। लेकिन पैसा नहीं रहने से उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर काटने को विवश हैं। कहने को तो शहर क्षेत्र में कुल 30 एटीएम हैं। लेकिन गुरुवार को लगभग 15 एटीएम बंद रहे। कुछ एटीएम खुले थे, लेकिन उसमें पैसा नहीं था।

जिले में विभिन्न बैंकों के लगभग 300 एटीएम मौजूद हैं। जिसमें स्टेट बैंक, यूबीआई बैंक, ऐक्सिस, इलाहाबाद बैंक, केनरा आदि बैंको के एटीएम हैं। लेकिन इसमें से तमाम एटीएम आए दिन बंद रहते हैं। इसका अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर क्षेत्र में कुल 30 एटीएम है। इसमें से अधिकांश एटीएम पर ताला लटका रहता है। वहीं पैसा नहीं रहने से भी कई एटीएम का शटर खोलकर छोड़ दिया गया है। गुरुवार को शहर क्षेत्र में लगभग 15 एटीएम बंद रहे।जिसमें सिविल लाइन के पास स्थित केनरा बैंक व इंडियन बैंक का एटीएम,पुलिस लाइन स्थित स्टेट बैंक का एटीएम व ओलंदगंज स्थित बैंक आफ बड़ौदा आदि बैंकों का एटीएम बंद था। वहीं विकास भवन के सामने स्थित यूबीआई बैंक, ओलंदगंज में स्थित ऐक्सिस बैंक व परमानतपुर में स्थित यूबीआई बैंक का लगा एटीएम खुला है। लेकिन उसमें पैसा नहीं था। लगभग यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में लगे एटीएम की है। बैंक शाखाओं के पास लगे एटीएम बंद हैं। यूबीआई बैंक के बजरंगनगर शाखा के पास लगा एटीएम बंद है। उधर एटीएम बंद रहने से लोग अपने आवश्यक कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट:
सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक को एटीएम में पैसा डालने और एटीएम को खुला रखने के लिए कहा गया है। जिससे लोग पैसा निकाल सके।
विजय झाडे
एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed