{"_id":"5b22bac54f1c1bf96e8b81de","slug":"152900269616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकर युवक ने दी जान
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के भूसेहरा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की रात घर से थोड़ी दूर जाकर नीम के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गुरूवार की सुबह लोग खेत की तरफ गए तो शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल से मृतक का बैग जिसमें गजरा मृतक की जेब से एक नथिया और अन्य सौंदर्य प्रसाधन के सामान मिले। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का एक युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह कर दिया। लेकिन मृतक उसी लड़की से शादी की जिद पर अड़ा था। बुधवार को रात में दोनों को संदिग्ध अवस्था में देख किसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई और समझौता करवा कर छोड़ दिया। लड़की तो घर चली गई। उधर शक्ति सिंह ने फंदे से लटकर जान दे दिया। मृतक के भाई रुद्रप्रताप चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग हत्या का अंदेशा भी जता रहे है।