फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रोजा इंसान के चरित्र सुधार का है बेहतरीन प्रशिक्षण

रोजा इंसान के चरित्र सुधार का है बेहतरीन प्रशिक्षण

Wed, 13 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोजा इंसान के चरित्र सुधार का है बेहतरीन प्रशिक्षण
जौनपुर। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन द्वारा मंगलवार को तारापुर तकिया अकबर पैलेस के पास स्थित जिला कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद से सैकड़ों रोजेदारों सहित अन्य धर्म व संप्रदाय के सामाजिक लोगों ने शिरकत कर रोजेदारों के साथ इफ्तार किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि ऐसे आयोजन में सभी धर्म के लोगों की शिरकत से आपसी भाईचारा बढ़ता है। हिंदू व मुस्लिम एकता का संदेश जाता है। दूषित राजनीति के कारण समाज मे फैल चुकी दूरियों को कम करने के लिए इस प्रकार का आयोजन होना बहुत जरूरी है। जिसमे सभी धर्म के लोग शामिल हों और एक दूसरे के धर्म को जानने व समझने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इस्लाम आपसी भाईचारा, बराबरी और सभी धर्म की इज्जत व एहतेराम करने का आदेश देता है। इसका उदाहरण रोजा इफ्तार जैसा आयोजन है। कहा कि रोजा इंसान के चरित्र सुधार का बेहतरीन प्रशिक्षण है। यह प्रशिक्षण तभी प्राप्त होगा जब रोजेदार सभी बुराइयों से दूर रहे। कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी में आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। पूर्व मौलाना समीर अहमद ने रमजान के पवित्र माह पर प्रकाश डाला तथा देश मे अमन व चैन के लिए दुआ कराई। रोजा इफ्तार पार्टी में मौलाना वसीम अहमद शेरवानी, मौलाना सय्यद बाकर आब्दी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, व्यापार मंडल कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष जावेद अजीम, डा. जाफ़री, डा. फ़ैज, विवेक सिंह, कमाल आजमी, तारिक़ इक़बाल, मरकजी सीरत कमेटी पूर्व अध्यक्ष अनवारुल हक़ गुड्डू, मौलाना हस्सान अहमद क़ासमी, मिर्जा, हुमायूं आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



करंजाकला। जामा महजिद सिद्दीकपुर में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। मल्हनी के विधायक और पूर्वमंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि आपसी सौहार्द का दूसरा नाम रोजा इफ्तार है। रोजा इफ्तार से भाई चारा और मेलमिलाप का भाव बढ़ता है। हम सभी को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की गंगा जमुनी संस्कृति को बनाए रखने के लिए हर वर्ग के लोग एक दूसरे का सहयोग करते आए हैं। भविष्य में भी हम एक दूसरे के सुख-दुख और त्योहार में शरीक होते रहेंगे। सदियों पुरानी परंपरा है कि एक तरफ अजान हो और दूसरी तरफ घंटा और खड़ियाल बजे, यही मेरी शुभकामना है। ईद भाईचारा का त्योहार है। इसे हम सभी लोग मिल जुल कर मनाएंगे। ईद के पावन पर्व पर लोगों को हार्दिक शुभ कामनाएं दी। आयोजक पूर्वांचल विवि कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष शहनवाज खान रहे। कर्मचारी संघ के नेता रामयश मिश्र, सर्फराज, इकबाल अहमद, अब्ल अहमद, आलम, खुर्सीद, लतीफ, जाफर, बसीर आदि उपस्थित रहे।



शाहगंज। विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने बुधवार की शाम आजाद टाउन (रेलवे क्रासिंग के बगल) उसरहटा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों समुदाय के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। जिससे एक बार फिर से गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली।

विधायक ने कहा कि इफ्तार पार्टी से एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ता है। जिससे सौहार्द कायम होता है।उन्होंने रोजेदारों को रमजान व ईद की मुबारक बाद देते हुए कहा कि कुछ अराजक ताकतें हिंदू व मुसलमान के बीच प्यार मोहब्बत को खत्म करके एक गहरी खाई बनाकर देश को दो टुकडों में बांट रही है। आज जरूरत है एसी ताकतों को पहचान कर उनका समाजिक बहिष्कार करने की। अंत में संजय यादव एडवोकेट ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मो. अरशद खान, श्रद्दा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, सैय्यद उरूज, प्रधान गयासुद्दीन, ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू, फ़िरोज अहमद, सुरेंद्र यादव, शिशिर कुमार यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed