{"_id":"5b215b314f1c1ba76e8b797a","slug":"15289126923-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के त्योहार को लेकर गुलजार हुआ बाजार, छायी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के त्योहार को लेकर गुलजार हुआ बाजार, छायी रौनक
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। रमजान उल मुबारक के आखिरी दिनों में शहर का मिजाज बदल गया है। शाम होते ही खरीददारों की भीड़ बाजार में बढ़ने लगती है। अधिकतर महिलाएं खरीददारी में जुटी हुई हैं। त्योहार को लेकर जहां बाजार गुलजार है। वहीं रौनक छायी हुई है। कई दुकानदारों ने कपड़ों पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रखा है। उधर शाम होते ही चाय की चुस्कियों का मजा भी रोजा रखने वाले लेते देखे जा रहे हैं। लोग पूरे इत्मिनान के साथ खरीददारी में जुटे हैं।
रमजान के गुजरते दिनों के साथ ईद की तैयारियों का सुरूर हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। त्योहार में कोई कमी न रह जाए इसलिए खरीददारी का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। बाजार में जाम लग जा रहा है। दूर-दूर से लोग खरीददारी करने आ रहे हैं। खासकर कपड़ा बाजार दिनभर गुलजार रह रहा है। खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। कई ब्रांडों के कपड़े पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। कुर्ता, पायजामा, टोपी कम दामों में मिल रही है। वहीं नगर पालिका त्योहार को लेकर साफ सफाई की तैयारियां कर रही है। रोजेदारों को अब ईद के चांद के दीदार की ख्वाहिश है। ईद का चांद गुरुवार को हो गया तो शुक्रवार को त्योहार मनाया जा सकता है। जगह-जगह रोजा इफ्तार का दौर भी चल रहा है। नेता और कई संगठन भी रोजा इफ्तार करा रहे हैं।