{"_id":"5b1ec5cf4f1c1bc96b8b5982","slug":"15287433798-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलदल हुई सडक पर फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलदल हुई सडक पर फंस रहे वाहन
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन सड़क दलदल हो जाने के कारण आने जाने वाले वाहन उसमं फंस रहे है। जिससे लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। सडक का निर्माण कार्य चल रहा है। सडक के गड्ढे में ठेकेदार द्वारा पहले से बिछाए गए कट स्टोन के बगैर गिट्टी डालकर रोलर चलाए बिना ही छोड़ दिया। जिसके कारण सडक दलदली हो गयी है। जंघई रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते से हण्डिया की ओर जाने वाली सडक पर वारी तक सडक चौडीकरण का काम चल रहा है। काम शुरु होने से पहले स्टेशन तिराहे पर सडक गड्ढे में बदल गयी थी। जिसके बाद ठेकेदार द्वारा सडक पर बिना पुराना कट स्टोन उखाडे गिट्टी डालकर छोड दिया गया और रोलर से गिट्टी नहीं दबाई गई। जिसके कारण गिट्टी नहीं दब पाई। पहली बरसात में सडक दलदल हो गयी है। जिसके कारण आज दिन भर वाहन उसमे फंस रहे है। जिसके कारण सडक पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह एक रोडवेज फंसी थी। जिसके कारण घंटो सडक जाम लगा रहा। दोपहर बाद एक कार और एक पिकअप भी सडक के दल दल में धंस गई। जिसके कारण कार सवार को काफी मशक्कत करना पडी। सडक दलदली होने से राहगिरों को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। बाजार के आकाश दुबे, राजन मौर्या, भोला नाथ यादव का कहना है की ठेकेदार को पहले पुराने कट स्टोन को उखाडकर गिट्टी डालनी चाहिए थी। तब सडक दलदली नहीं होती।