फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दवा को लेकर हुआ हंगामा, दी तहरीर

दवा को लेकर हुआ हंगामा, दी तहरीर

Tue, 12 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
दवा को लेकर हुआ हंगामा, दी तहरीर

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया के मरीज को एक्सपाइरी तिथि की दवा चढाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसको लेकर अस्पताल में हंगामा हो गया। मरीज के परिजनों ने दवा देने के लिए जिम्मेदर लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विपिन मौर्य की बहन ममता को डायरिया की शिकायत हुई। सोमवार को सुबह उसे लेकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंचे तो अस्पताल में अव्यवस्था थी। उन्होंने शिकायत किया। इसके बाद मामला शांत हो गया। अस्पताल में दवा नहीं होने पर बाहर से मंगाया। दोपहर में अस्पताल से मेट्रोजील की बोतल लगाई गई। जब दूसरी बोतल लगाई गई तो मरीज ममता ने देखा कि बोतल की दवा पर अंकित तिथि बीत चुकी है। इसकी शिकायत डाक्टर से की तो डॉक्टर ने मरीज को दूसरी दवा लगाकर हालत को कंट्रोल किया। इसके बाद मामले को लेकर हंगामा हो गया। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह और अन्य लोगों ने मौके पर पहुँचकर अधीक्षक को इस लापरवाही के लिए खरी खोटी सुनाने लगे। पीड़ित विपिन कुमार मौर्य इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी का कहना है कि मेरे द्वारा कालातीत अवधि की दवा नष्ट करने की हिदायत चीफ फार्मासिस्ट को अप्रैल माह में ही दी गई थी। किन परिस्थितियों में दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है इसकी जांचकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed