{"_id":"5b1ec3654f1c1bc5628b48f4","slug":"15287427611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचव़रों ने छठें दिन भी मांगों को लेकर की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचव़रों ने छठें दिन भी मांगों को लेकर की आवाज बुलंद
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में सचिवों का जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा।जिसमें तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। इस दौरान शासन के प्रतिनिधियों द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद कार्य बहिष्कार एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
जिला समन्वय समिति के जिला संयोजक डॉ.प्रदीप सिंह व डॉ.फूलचन्द कनौजिया ने कहा कि वेतन और प्रोन्नति के लिए चल रहा आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। सोमवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सचिवों ने कार्य बहिष्कार किया। मछलीशहर, शाहगंज सोंधी, महराजगंज, सिकरारा, खुटहन, मड़ियाहू, रामपुर ब्लाक, नेवढ़िया आदि ब्लाकों में कार्य बहिष्कार के साथ सचिवों ने प्रदर्शन किया।