{"_id":"5b1832804f1c1bae6e8b6a0a","slug":"152831245212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे प्रदेश में लागू हो शराब बंदी: ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे प्रदेश में लागू हो शराब बंदी: ओमप्रकाश
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार और गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराबबंदी लागू होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के मथुरा से इसकी शुरुआत हो गई है, जिसे पूरे प्रदेेश में लागू किया जाना चाहिए। रानीमऊ गांव में भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित शराब बंदी महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू करने के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 50 मेधावी छात्र छात्राओं को स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। महासम्मेलन को चिंतामणि राजभर, शकुंतला राजभर, फिरतु राजभर, उमाशंकर राजभर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता बृजभान राजभर व संचालन जगदंबा पांडेय ने किया। इस अवसर पर सरोज राजभर, दिनेश राजभर, राकेश राजभर, संजय यादव, संतलाल, धर्मेंद्र राजभर आदि उपस्थित रहे।