{"_id":"5b1832754f1c1bc96b8b4ace","slug":"152831244118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ वाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ वाद दर्ज
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के खाना पट्टी में विवाहिता को दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने एवं पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न करने के मामले में सीजेएम ने थानाध्यक्ष सिकरारा समेत पांच पर वाद दर्ज किया है।
खाना पट्टी निवासी रेशमा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी शादी दुर्गा प्रसाद से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति व ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 31 मई 2018 को उसे मारपीट कर हत्या की धमकी देते हुए घर से निकाल दिए। उसकी बच्ची को भी जबरन छीन लिया। पुलिस द्वारा न तो वादिनी का मेडिकल कराया गया न रिपोर्ट दर्ज की गई। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया तो उन्होंने सीएमओ को मेडिकल का आदेश दिया। सीएमओ द्वारा पीएचसी बक्सा में वादिनी की चोटों का मेडिकल कराया गया। एसपी को भी प्रार्थना पत्र दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।