फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बैंकों की हड़ताल से ढाई सौ करोड़ का कारोबार ठप

बैंकों की हड़ताल से ढाई सौ करोड़ का कारोबार ठप

Thu, 31 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से ढाई सौ करोड़ का कारोबार ठप
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल
जौनपुर। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आंदोलित बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बुधवार को 13 राष्ट्रीयकृत बैंकों की 197 शाखाओं के ताले नहीं खुले। इससे ढाई सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। व्यापारियों के 72 करोड़ के चेक क्लीयर नहीं हो सके। अधिकांश एटीएम के बंद रहने से लोग कैश की किल्लत से जूझते रहे। कर्मचारियों ने यूबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय और एसबीआई की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन कर मांग के समर्थन में नारे लगाए। कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानी तो कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन ही जिले में कुल 322 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। गल्ला मंडी, किराना, मेवा रेडीमेड और सराफा कारोबार में सन्नाटा छाया रहा। यूबीआई के अध्यक्ष एसएन जायसवाल, जिला मंत्री आरपी सिंह ने कहा कि बैंकों का व्यवसाय भी बढ़ रहा है। बैंकों का लाभ भी बढ़ा है लेकिन सरकार बैंकों के लाभ को औद्योगिक घरानों के एनपीए ऋण खाते में समायोजन कर रही है। इससे बैंकिंग व्यवस्था चरमरा रही है। कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हैं जबकि बैंकों द्वारा अर्जित लाभ औद्योगिक घरानों को मिल जा रहा है। सरकार की हठवादिता के चलते प्रमुख बैंकों की आर्थिक दशा खराब होती जा रही है। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाया है कि सरकार के अड़ियल रवैए के चलते बैंक संगठनों की ओर से दिए गए मांग पत्र का निस्तारण लटकाया जा रहा है। बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता नवंबर 2017 में ही लागू होना था लेकिन सरकार ने इसे दबाए रखा। सुभाष सिंह, अंकित सिंह, आशुतोष, श्रीदेव मौैर्य ने भी धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मियों की सेवा शर्तों में सुधार किया जाए। सम्मानजनक वेतन दिया जाए। इस मौके पर दुष्यंत कुमार, कृष्णा यादव, देवांश कुमार, संजय पांडेय, अशोक शर्मा, अशोक शुक्ल, तान्या शर्मा, शुभ्रा, रश्मि, करन, मनीष कुमार, नीरज सिंह, वीपी श्रीवास्तव, रमन, अभिषेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जौनपुर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंकों की दो दिन की हड़ताल में जिले के 13 राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल हैं। इन बैंकों की जिले भर में कुल 197 शाखाएं हैं। हड़ताल में जिले की लीड बैंक यूनियन बैंक की 102 शाखाएं, भारतीय स्टेट बैंक की 45 शाखाएं, पीएनबी की 14, बैंक आफ बड़ौदा की 12, इलाहाबाद बैंक की पांच, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स की छह शाखाओं के साथ सिंडीकेट बैंक की तीन, देना बैंक व कार्पोरेशन बैंक की छह व काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की 84 शाखाओं के कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया। विजया बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र की एक-एक और यूको बैंक की दोनों शाखाओं में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed