{"_id":"5b0ef0894f1c1b996e8b59eb","slug":"15277057432-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची का होगा घर-घर सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची का होगा घर-घर सत्यापन
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए एक जून से 30 जून तक अभियान चलाया जाएगा। बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के घर-घर सर्वे के दौरान यदि किसी दिव्यांग मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो उनसे फार्म-6 भरवाए जाने का कार्य भी किया जाएगा।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के गहन प्रकृति के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत एक से 30 जून तक बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किए जाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय। उक्त के अतिरिक्त मतदाता सूची में विद्यमान डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं के अपमार्जन की कार्यवाही की जाएगी।