{"_id":"5b01beb04f1c1bdd408b69c2","slug":"15268410031-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजशास्त्र के एक्सपर्ट ने करा दिया अप्लाइड साइकोलाजी का इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजशास्त्र के एक्सपर्ट ने करा दिया अप्लाइड साइकोलाजी का इंटरव्यू
Updated Mon, 21 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मानक को ताक पर रखकर शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। किसी भी विषय का साक्षात्कार किसी अन्य विषय के विशेषज्ञ से करा लिया जाएगा। पिछले दिनों समाजशास्त्र के विशेषज्ञों ने मनोविज्ञान के तीन अध्यापक चुन डाले। इसका कार्यपरिषद में भी विरोध भी हुआ इसके बावजूद लिफाफा खोल दिया गया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक दर्जन पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। इसमें से अधिकांश विषयों में शिक्षकों के पद खाली है। आधा दर्जन विभागों के शिक्षकों रिक्त पदों को भरने के लिए इंटरव्यू कराया गया। अप्लाइड साइकॉलाजी के इंटरव्यू के लिए बीएचयू और दो बाहर से विशेषज्ञ बुलाए गए थे। अप्लाइड साइकॉलाजी समाजशास्त्र के प्रोफेसरों से करा लिया गया। जिन विषयों के लिए इंटरव्यू हुआ था उनका लिफाफा कार्य परिषद की17 मई की बैठक में खुला। तो कुछ सदस्यों ने नियुक्ति पर सवाल खड़े कर दिए। उनकी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए नियुक्तियों को मंजूरी दे दी गई।
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित अप्लाइड साइकोलाजी विभाग के तीन शिक्षकों का इंटरव्यू हुआ था। इसके लिए समाजशास्त्र विशेषज्ञ बुलाए गए थे। द की बैठक में इस पर आपत्ति जताई गई थी। मगर इसकी अनदेखी कर दी गई। गलत तरीके से नियुक्ति हुई है।-प्रो. एसपी सिंह, सदस्य पूविवि कार्य परिषद एवं प्राचार्य टीडी ला कालेज