फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दिव्यागों की सेवा हम सब का परम धर्म

दिव्यागों की सेवा हम सब का परम धर्म

Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिव्यागों की सेवा हम सब का परम धर्म
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर ब्लाक के सभागार में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में सहायक उपकरण का वितरण मंगलवार को किया गया। इस मौके पर 22 ट्राइसाइकल , पांच व्हील चेयर, दो वैशाखी तथा चार लोगों को कान की मशीन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिव्यागों के प्रति संवेदनशील है। परिणामत: प्रति वर्ष दिव्यांगजन का चयन कर उन तक उनसे संबंधित उपकरण मुहैया कराने का काम प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने उपस्थित दिव्यांगजन के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन मंडल अध्यक्ष धनियामऊ संजीव शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश मौर्या , एडीओ राजबहादुर यादव, एडीओ अच्छेलाल केशरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed