{"_id":"5afb21a24f1c1bdd408b588e","slug":"152640758318-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राप्सी से रोग के पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राप्सी से रोग के पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती
Updated Tue, 15 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
धर्मापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जफराबाद थाना क्षेत्र के करमहीं गाव में ड्राप्सी रोग के पीड़ितों को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर के प्रभारी चिकित्सक ने भर्ती करवाया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के करमहीं में ड्राप्सी रोग से पीड़ित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य महकमा जागा। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ओपी सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौराबादशाहपुर के प्रभारी चिकित्सक डा. डीके गिरि गांव पहुंचे। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर ड्राप्सी रोग से पीड़ित अशोक मिश्र एवं उनके बेटे नीरज मिश्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बता दें कि ड्राप्सी रोग से पीड़ित अशोक मिश्र की पत्नी उर्मिला देवी की मौत 28 अप्रैल को और बहू कविता की चार मई को हो गई थी। जबकि बेटे धीरज की मौत 14 मई को हुई ।